सुलतानपुर: लोकतंत्र के पावन यज्ञ में कल हम सब डालेंगे आहुति, मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमहट मंडी परिषद से दिन भर रवाना होते रही पोलिंग पार्टियां, सुबह से जूझते रहे अधिकारी

सुलतानपुर, अमृत विचार। हम सब पढ़ते-सुनते आए हैं कि जनता द्वारा, जनता के लिए जनता का शासन। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है और उसकी ताकत भी। लोकतंत्र के ढांचे को और मजबूत करने के मकसद से जिले में छठे चरण में शनिवार को लोकसभा चुनाव होगा। इस बार हम सबको थोड़ी मेहनत करके मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत के ऊपर पहुंचाना होगा। 

शुक्रवार की सुबह से ही अधिकारियों की आमद मंडी समिति व केन्द्रीय विद्यालय अमहट में हुई। वही मतदान कार्मिक भी पहुंच गए थे। सुबह से ही डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी सोमेन बर्मा व सीडीओ अंकुर कौशिक भी पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निरीक्षण करते रहे। 187 इसौली, 188 सुलतानपुर विधान सभा की पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी से रवाना हुई। 89 सदर,190 लंभुआ, 191 कादीपुर की पोलिंग पार्टियां केन्द्रीय विधालय अमहट से रवाना हुई।

6

ड्यूटी कटवाने को परेशान दिखे कई कार्मिक 

पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए हर विधानसभा स्तर पर 19 पोलिंग पार्टियों के लिए बूथ बने थे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों की उपस्थिति व रवाना करने करने की जिम्मेदारी थी। ड्यूटी कटवाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटो से जुगाड़ लगाते रहे। रिजर्व मतदान कार्मिकों को ड्यूटी लगा उन्हंे रिलीव कर दिया।

6

भूखे रहे वाहन चालक

पोलिंग पार्टियों को बूथ तक ले जाने के लिए प्रशासन ने निजी बसों को अधिगृहित किया है। निजी बसों के चालक वाहन लेकर गुरुवार को आ गए थे। गुरुवार की रात उन्हें भोजन प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया। वहीं शुक्रवार को चालकों को न तो नाश्ता मिला न ही भोजन। बाहर से चालक कुछ नाश्ता कर भूखे पेट पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना हो गए।

6

वोटर्स इन विकल्पों को दिखाकर दे सकते हैं वोट 

यदि आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं होगा तो कई अन्य पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा संचालित कंपनियों के कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचानपत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किया गया स्मार्टकाड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, तस्वीर के साथ पेंशन दस्तावेज, चुनाव मशीनरी द्वारा जारी की गई प्रमाणित फोटोयुक्त मतदाता पर्ची, सांसदों या विधायकों को जारी किए गए आधिकारिक पहचानपत्र, आधार कार्ड आदि दिखाकर वोट डाला जा सकता है। 

यह भी पढ़ें:-Hello! मैं SDM बोल रहा हूं, मतदाता पर्ची मिली की नहीं, मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटा है प्रशासनिक अमला

 

संबंधित समाचार