Kanpur: गंगा में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद, दो लापता, 24 घंटे में डूबने की तीसरी घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राइडे प्रतीत हुआ है। शहर में छह लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं दो युवकों की तलाश जारी है। ताजा मामला बाबा घाट का हैं, जहां गंगा में नहाने गए युवक की मौत हो गई। 24 घंटों के भीतर हुई छह मौतों से शहर में सनसनी मच गई।

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबा घाट में गंगा में नहाने गए तीन युवक डूब गए। युवकों द्वारा शोर मचाने पर गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। एक युवक का शव गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया है, जबकि दो युवकों के शवों की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।

बीते 24 घंटे के दौरान डूबने से मौत की यह तीसरी घटना है। सुबह अरौल फिर दोपहर को शिवराजपुर से और फिर देर शाम बाबा घाट से दुःखद खबरें मिली। तीनों जगहों से कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अभी लापता हैं। घटनाओं के बाद से ही शहर में सनसनी फैल गई है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur Online Fraud: शातिरों ने घर बैठे ट्रेडिंग से कमाई का दिया झांसा, महिला से ठगे लाखों रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार