अयोध्या: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद होने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के जवान ने अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू करते हुए उच्चधिकारियो को घटना के बारे में अवगत कराया है। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगारी …
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद होने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के जवान ने अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू करते हुए उच्चधिकारियो को घटना के बारे में अवगत कराया है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगारी रमगढवा निवासी संजय यादव का बीस वर्षीय पुत्र विवेक यादव रविवार रात घर से किसी काम से निकल गया। काफी देर होने पर परिजन के द्वारा खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल पाया।सोमवार सुबह विवेक यादव का शव रामनगर के वासूपुर के रेल पटरी पर मिला।
मगारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि संजय यादव के अनुसार रात में मेरे पुत्र विवेक यादव के मोबाइल पर किसी का काल आया उसी से बातचीत करने के लिए वह बाहर निकल गया था। जो काफी देर रात तक वापस नहीं लौटा। जिसका सोमवार को भोर में मृत अवस्था में रेल पटरी के किनारे शव पड़ा मिला।
