शाहजहांपुर: केआर पेपर मिल हादसे में घायल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की मौत
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर की केआर पल्प एंड पेपर मिल में हुए हादसे में घायल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कृष्णा की सोमवार को मौत हो गई। वह करीब 10 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। 10 अक्टूबर को केआर पेपर मिल में तीन कर्मचारी क्लोरीन प्लांट की सफाई करने गए थे। वहां पर हादसा हो …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर की केआर पल्प एंड पेपर मिल में हुए हादसे में घायल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कृष्णा की सोमवार को मौत हो गई। वह करीब 10 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।
10 अक्टूबर को केआर पेपर मिल में तीन कर्मचारी क्लोरीन प्लांट की सफाई करने गए थे। वहां पर हादसा हो गया, जिसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गए थे। हादसे में घायल शिशुपाल को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया था।
वहीं चंद्रप्रकाश मिश्रा (30) निवासी कमलनैनपुर कांट और रूहेलखंड विद्यालय परिसर के निवासी कृष्णा प्रताप राव को गंभीर हालत में बरेली के अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। शनिवार को चंद्रप्रकाश की मौत हो गयी थी। सोमवार को कृष्णा की भी मौत हो गयी।
