जौनपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने किया मतदान, जीत का दावा कर कही ये बात  

जौनपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने किया मतदान, जीत का दावा कर कही ये बात  

जौनपुर, अमृत विचार। जिले की दो लोकसभा सीटों के लिए छठवें चरण में शनिवार को मतदान हो रहा है। लोकसभा जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह शीतला माता चौकिया धाम दर्शन करके अपने गांव बक्शा विकास क्षेत्र के सहोदरपुर के कंपोजिट विद्यालय सहोदरपुर जौनपुर के.बूथ संख्या 09 में सुबह 8 बजे कृपाशंकर सिंह पत्नी मा,ती सिंह व पुत्र  संजय सिंह, पुत्री सुनीता सिंह के साथ  मतदान करने पहुचे। 

कृपाशंकर सिंह अपने गांव के मतदान स्थल कंपोजिट विद्यालय सहोदरपुर  में मतदान किया और कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 सीट जीतेगी। जौनपुर लोकसभा सीट से 14 तो मछलीशहर लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 25 मई को मतदान के बाद मतदान कार्मिक पुनः स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करेंगे। जिले की 9 विधानसभाओं के लिए 3510 बूथों पर मतदान होगा। जिले के 1760 सवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है जहां पर वेबकास्टिंग नही है वहां वीडियों कैमरा और 326 माइक्रोआब्जर्बर की व्यवस्था की गयी है। जिले में कुल लगभग 40 लाख मतदाता हैं।

15 - 2024-05-25T154432.329

धनंजय सिंह ने किया मतदान 
जौनपुर लोकसभा सीट पर  सिकरारा क्षेत्र के बनसफा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मतदान किया। धनंजय सिंह की पत्नी जौनपुर से बसपा से चुनाव लड रही थी। आखिरी समय में बसपा ने उनका टिकट काट दिया था। अब धनंजय सिंह बीजेपी के साथ हैं। धनंजय सिंह ने कहा कि हमने भाजपा के लिए मतदान किया है। उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। भाजपा के 2014 व 2019  का नारा सफल रहा। 4 जून को रिजल्ट आयेगा। भाजपा बेहतर लीड में रहेगी। 

ये भी पढ़ें -Live Lok Sabha Elections 2024 6th Phase: यूपी में छठवें चरण का मतदान जारी, परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने प्रतापगढ़ में पत्नी संग डाला वोट