लखनऊ के इस इलाके में गंदगी से परेशान लोग, नगर निगम कार्यालय के बगल में सफाई व्यवस्था हाशिये पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भी सफाई व्यवस्था हाशिये पर है। कई इलाके ऐसे हैं जहां पर नगर निगम के अधिकारियों की नजर तक नहीं पड़ती। ताजा मामला कपूरथला स्थित चंद्रलोक इलाके का बताया जा रहा है। जहां की नालियां बजबजा रही है। इतना ही नहीं सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नगर निगम जोन 3 कार्यालय के पास का बताया जा रहा है। जहां गंदगी की वजह से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर निगम की तरफ से किया जा रहा साफ-सफाई का दावा पूरी तरह से फेल हो चुका है। जोन 3 कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर नालियां बजबजा रही है। जिसको देखने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने इसे चिराग तले अंधेरा करार दिया है।

16 - 2024-05-26T170850.594

इस इलाके में जगह- जगह कूड़े का ढेर भी लगा रहता है। उसको भी नहीं उठाया जाता है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हालांकि अमृत विचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: पिटाई के बाद दबंगों ने युवक को छत से नीचे फेका, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

संबंधित समाचार