शाहजहांपुर नर्स हत्याकांड: पिज्जा हब मालिक को गिरफ्तार करके भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार: पिज्जा हब में नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने हब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या की योजना में धारा 120 बी के तहत उसका चालान कर दिया। जबकि मुख्य आरोपी शुभम शुक्ला ने पूरनपुर में अपने गांव से कुछ दूरी पर फांसी लगाकर जान दे दी थी।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार की शाम चौक कोतवाली के मोहल्ला चारखंभा में पिज्जा हब में पीलीभीत जिले के पूरनपुर की युवती का शव बाथरूम से बरामद हुआ था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। पुलिस काउंटर से आधार कार्ड शुभम शुक्ला का बरामद किया था। उसने एक कमरा  बुक कराया था। शुभम शुक्ला खाना लेने के बहाने निकल गया था।

पिज्जा हब मालिक के अभिषेक कश्यप ने बाथरूम में शव देखा था। नर्स के पिता ने शुभम शुक्ला, एक अन्य अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म तथा हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि पिज्जा हब मालिक अभिषेक कश्यप को 120 बी का अभियुक्त बनाया गया था।

प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने पिज्जा हब के मालिक व अभियुक्त को डैम के पास रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त अभिषेक कश्यप ने बताया कि शुभम शुक्ला को काफी पहले से जानता हूं। वह नर्स को लेकर उसके हब पर आता-जाता रहता था।

23 की दोपहर शुभम शुक्ला उसके पास अकेले आया और कहा कि नर्स मुझसे शादी करने के लिए दबाव बना रही है और काफी परेशान हूं। फिर दोनों लोगों ने नर्स की हत्या का योजना बनायी । करीब साढ़े चार बजे शुभम शुक्ला अपनी प्रेमिका नर्स को लेकर पिज्जा हब पर आया और उसको दो मंजिल पर कमरा दे दिया। शाम को आरोपी शुभम शुक्ला उसके नौकर से निखिल से खाना लाने की बात कहकर निकल गया।

वह काफी देर तक नहीं आया तो नौकर ने कमरे में जाकर देखा कि बाथरूम में उसका शव पड़ा है। नौकर निखिल ने उसे आकर शव के पड़े होने की जानकारी दी। मालिक ने आरोपी के मोबाइल पर फोन किया तो स्विच ऑफ था। एक मोबाइल पड़ा था और वालपेपर नर्स का नाम लिखा था।

यह मोबाइल नर्स का था। पुलिस ने पिज्जा हब मालिक अभिषेक कश्यप का चालान कर दिया। टीम में उप निरीक्षक रोहित कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, मानचंद गौतम, अरविन्द कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार आदि थे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: 60 फीसदी से अधिक बाकी काम, 10 जून तक कैसे पूरा होगा नये नालों का निर्माण

संबंधित समाचार