Kanpur Weather News: गर्मी का कहर-भट्टी बना शहर, पारा 44 पार...यूं गर्मी बन जाती है मौत की वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आने वाले दिनों में और पारा चढ़ने की आशंका है

कानपुर, अमृत विचार। सोमवार को पारे का मिजाज काफी तल्ख रहा। हवा की गति मध्यम होने के चलते उमस भी लोगों के लिए मुसीबत साबित हुई। आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जाएगा वहीं लू भी चलने के आसार बन गए हैं। 

सुबह 8 बजे से ही सूरज का तेवर चढ़े हुए थे। चटख धूप राहगीरों के लिए परेशानी पैदा कर रही थी। लोग बचाव के लिए सिर ढककर सड़कों पर चलते नजर आए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवा की औसत गति 3.0 किलोमीटर प्रति घंटा थी जिससे उमस से लोग बहुत परेशान हुए। अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। लू चलने की पूरी आशंका है। 

इतना तापमान सह सकता है मानव 

विशेषज्ञों के अनुसार मानव शरीर का सामान्य तापमान 98.9 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। जो आसपास के वातावरण यानी बाहरी तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है। विशेषज्ञों के अनुसार मानव शरीर 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सह सकता है। 

तापमान बढ़ने में होती है परेशानी 

डा. पांडेय ने बताया कि कि इंसान का शरीर 35 से 37 डिग्री तापमान बिना किसी परेशानी के सह सकता है। 42 डिग्री तापमान में मानव को परेशानी होने की आशंका होती है। इससे ज्यादा तापमान इंसानी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

आठ सालों में गर्मी का रहा प्रकोप 

डा. पांडेय ने बताया कि मेडिकल जर्नल लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2000-04 और 2017-2021 के बीच के 8 सालों में भारत में गर्मी का प्रकोप अत्यधिक ज्यादा रहा, साथ ही इस दौरान गर्मी से होने वाली मौतों में 55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यूं गर्मी बन जाती है मौत की वजह 

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि पारा 45 डिग्री हो तो बेहोशी, चक्कर या घबराहट जैसी शिकायतों के चलते ब्लड प्रेशर कम होने जैसी परेशानी होने की आशंका रहती है। यदि 48 से 50 डिग्री या उससे ज्यादा तापमान में बहुत देर रहते हैं तो मांसपेशियां पूरी तरह जवाब दे सकती हैं जो मौत का कारण भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: KDA में भाजपा पार्षद के साथ लोगों ने धरना प्रदर्शन कर किया हंगामा...केडीए वीसी मुर्दाबाद के लगाए नारे

संबंधित समाचार