हरदोई: आम तोड़ने से किया मना तो युवक ने दांत से काटा प्राइवेट पार्ट, जानें फिर क्या हुआ...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हरदोई। बाग में घुस कर वहां आम तोड़ रहा युवक रखवाली कर रहे युवक के मना करने पर इतना बौखला गया कि पहले तो उसने उसकी पिटाई की और उसके बाद ज़मीन पर गिरा कर अपने दांत से उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया। उसके चीखने पर आस-पड़ोस में मौजूद लोग दौड़कर पहुंच गए।

उसी बीच हमलावर धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। बताया गया है कि बघौली थाने के नीजापुरवा निवासी लाखन पुत्र पुरई रविवार को अपने बाग़ की रखवाली कर रहा था, शाम को उसी गांव का सुखदेव पुत्र देशराज वहां पहुंच कर आम तोड़ने लगा।

लाखन ने उसे मना कर दिया, जैसा कि पुलिस को‌ दी गई तहरीर में कहा गया है कि इतनी बात पर पहले तो सुखदेव ने उसकी पिटाई की और फिर उसे ज़मीन पर गिरा कर दांत से उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिससे वह बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया। लाखन के चीखने पर रामनाथ और रामसागर दौड़ कर पहुंचे, उसी बीच हमलावर धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Video: लखनऊ में 44 डिग्री पहुंचा तापमान, झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल

संबंधित समाचार