लखीमपुर खीरी: ज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है पुलिस
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार: थाना मैगलगंज क्षेत्र में औरंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन के एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की उम्र करीब 38 साल बताई जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है और शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: ताइक्वांडो खिलाड़ियों के कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित
