Fatehpur Crime: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार...जान से मारने की धमकी देकर दिया घटना को अंजाम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में नाबालिग बेटी के साथ नशेड़ी पिता ने किया दुष्कर्म

फतेहपुर, अमृत विचार। जान से मारने की धमकी देकर 35 साल के नशेड़ी पिता ने शनिवार रात 13 साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। मायके से सूचना पर मां पहुंची। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 

औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होने गई थी। घर में 13 वर्ष की बेटी और दस वर्ष के बेटे को छोड़ गई थी। पति गांजा, भांग, शराब का लती है। मजदूरी कर नशे की पूर्ति करता है। पति ने शनिवार रात सोते समय बेटी से दुष्कर्म किया। 

विरोध पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह बेटी पड़ोस में रहने वाली जेठानी के घर पहुंची। कपड़ों में खून के धब्बे देखकर आप बीती सुनकर उन्हें खबर दी। वह सुबह तक घर आ गई। बेटी का हाल जाना। गांव में कुछ लोगों ने पंचायत की। 

पति की शर्मनाक हरकत होने पर महिला समझौते को तैयार नहीं हुई। महिला ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मां और बेटी से पूछताछ की। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur News: बाइक सवार बदमाशों ने जनसेवा केन्द्र संचालक को मारी गोली...2.35 लाख रुपये लूटकर हुए फरार

संबंधित समाचार