श्रावस्ती: अवैध बालू खनन के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। वन विभाग की ओर से सिरसिया थाने में तहरीर दी गई है जिस पर सिरसिया थाने में दो नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया। वन रक्षक अजय कुमार की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार रविवार की देर शाम रेंजर अनिमेष वर्मा, श्रीमन नारायण शुक्ला वन दारोगा,अजय कुमार वन रक्षक व राम नरेश गब्बापुर के उत्तर कक्ष संख्या एक में वनों व वन्य जीवों की सुरक्षात्मक गस्त पर निकले थे।

इसी दौरान गब्बापुर गांव के उत्तर पूरब बह रहे पहाड़ी भैसाही नाले में एक ट्रैक्टर ट्राली पर दर्जनों की संख्या में लोग बालू लाद रहे है।मौके पर पहुंचे वन कर्मियो को देख खनन मफियो की ओर से गाली देकर मौके से निकल गये। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र पर प्रधान पति समेत दो नामजद करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर

संबंधित समाचार