कासगंज: किडनी रोग से पीड़ित व्यक्ति हजारा नहर में कूदा, लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक व्यक्ति हजारा नहर में कूद गया। व्यक्ति की नहर में तलाश जारी है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। जिला बदायूं के कस्बा उझयानी का रहने वाला युवक घर से दवा लेने की कहकर बरेली के लिए निकला था। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे हैं। 

दोपहर लगभग 12 बजे हजारा नहर में एक व्यक्ति ने अचानक छलांग लगा ली। जब वहां मौजूद अन्य लोगों ने यह देखा तो चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद कई ग्रामीण गोताखोर व्यक्ति की तलाश के लिए नहर में उतर गए, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा। 

जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब स्थानीय लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाने से वहां मौजूद एक व्यक्ति से मोबाइल लेकर अपने परिजनों से बातचीत की थी। जिस व्यक्ति के नंबर पर बातचीत की उसकी नंबर से परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। नहर में युवक की तलाश जारी थी। 

मोबाइल से पुत्र से की थी बात 
नहर में कूदने वाले व्यक्ति ने मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को फोन मांगकर अपने बेटे से बात की थी और उसने अपने बेटे इश्तार को यह जानकारी दी कि वह अपनी बीमारी से परेशान है और कासगंज के हजारा नहर में कूदकर अपनी जान देने जा रहा है।  

पिता इशरार की दोनों किडनी खराब थी। बरेली में उनका उपचार चल रहा है। सुबह वह बरेली दवा लेने के लिए जाने की कहकर घर से निकले थे। वह कासगंज कैसे पहुंचे इसकी जानकारी नहीं है। पिता ने ही फोन पर जानकारी दी कि वह कासगंज पहुंच गए और बीमारी से परेशान है। इसलिए खुदकुशी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कासगंज: लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे पंडित जवाहर लाल नेहरू, पुण्य तिथि पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को किया गया याद

संबंधित समाचार