Kannauj: फर्रुखाबाद के बाल संप्रेक्षण गृह का पूर्णकालिक सचिव ने किया निरीक्षण, खामियों को दूर करने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शौचालय में मिली गंदगी, कमरों में बिजली व पंखे गायब

कन्नौज, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव लवली जायसवाल ने बाल संप्रेक्षण गृह याकूतगंज फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान किशोर को सम्प्रेक्षण गृह में भोजन नहीं कराया जाता है बल्कि निवास कक्ष में ही दिया जाता है इस पर नाराजगी जताई गई। भोजन कक्ष में कैमरा लगा था। शौचालय में गंदगी मिली। किशोर अपचारियों के कमरों में बिजली की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। पंखों का भी अभाव मिला। 

सचिव को सम्प्रेक्षण गृह में लगे तीन कैमरे भी खराब मिले। प्रभारी अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि खामियों को तत्काल दुरुस्त कराएं। सचिव ने बताया कि वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह फर्रुखाबाद में जनपद कन्नौज के कुल 11 किशोर अपचारी बंद हैं। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि किशोर अपधारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायायल के समक्ष पेश किया जाता है। 

वाई-फाई हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था नहीं है और किशोरों को बोर्ड के समक्ष व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के जरिए पेश किया जाता है। इस पर आपत्ति जताई गई। सचिव ने उपस्थिति रजिस्टर, प्रदेश रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर देखा तो अंकित प्रविष्टियां अपूर्ण एवं असंतोषजनक मिलीं। कुछ बच्चों को संस्था के वस्त्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बाल कानूनी अधिकार बताए गए। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी खुशबू धनकड, अंकित कौशिक, प्रभारी अधीक्षक राज कुमार, दिलीप सिंह, गौरव, सत्यपाल व गुलाब सिंह व गजराज उपस्थित थे।

अधूरे आवासों को पूरा करने पर चर्चा

अधूरे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास पूरे करने को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक हुई। सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने बीडीओ व संबंधित सचिवों से जानकारी कर कई निर्देश दिए। पीडी डीआरडीए रामऔतार ने बताया कि वर्ष 2022-23 में 24 और 2023-24 में दो अधूरे आवास हैं। इनको पूरा करने के लिए कहा गया। बताया गया कि कुछ आवासों की किस्त अभी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: लेनदेन के विवाद में खदान संचालक के भाई को लाठी-डंडों से पीटा, फायरिंग कर हत्या का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार