Fatehpur: लेनदेन के विवाद में खदान संचालक के भाई को लाठी-डंडों से पीटा, फायरिंग कर हत्या का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर, अमृत विचार। लेनदेन के विवाद को लेकर खदान संचालक के भाई को लाठी डंडों से पीट दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंच पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली के उत्तरी गोतम नगर निवासी प्रदीप मिश्रा मौरंग कारोबारी के भाई के ऊपर भाजपा नेत्री गायत्री सिंह के पुत्र लखन सिंह समेत चार लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। घटना में वह बाल-बाल बच गया।
घटना की जानकारी पर पहुंची एक्सयूवी कार, फायर की गई पिस्तौल की कारतूस बरामद की है। बताया जा रहा है कि पिस्टल लेकर मौके से एक आरोपी फरार हो गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
