Kannauj: छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ फरार! कड़ी मशक्कत के बाद खोजकर भेजा गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी ने इस तरह की घटना से इनकार

कन्नौज (छिबरामऊ), अमृत विचार। तीन दिन से पुलिस हिरासत में बैठा छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का आरोपी रविवार देर रात फरार हो गया। घटना की जानकारी पर महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खोजकर उसे सोमवार को जेल भेज दिया। एसपी ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र निवासी किशोरी मां के साथ शुक्रवार की शाम घास काटने खेत गई थी। उसी दौरान मौका पाकर विक्रम उर्फ छोटू पुत्र जोगिंदर ने उसे दबोच कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। मां बचाने दौड़ी तो आरोपी गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 

किशोरी की शिकायत पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। चर्चा रही कि तीन दिन से पुलिस हिरासत में बैठा आरोपी रविवार/सोमवार की रात करीब तीन बजे शौच के बहाने फरार हो गया। पुलिस ने कई टीमें गठित कर सोमवार दोपहर बाद आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द का कहना है कि इस तरह की घटना नहीं हुई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Kannauj: पत्नी ने सोते समय पति पर डाला खौलता हुआ तेल, अस्पताल में भर्ती, शराब पीने की लत से थी परेशान

 

संबंधित समाचार