प्रयागराज : पूरा शहर जाम के झाम मे परेशान, एम्बुलेंस सहित अधिकारियों की गाड़ी घंटो फंसी
बैहराना, आलोपी बाग़, चुंगी, नैनी सहित ग्रामीण इलाको में रही परेशानी
अमृत विचार, प्रयागराज। सोमवार कप पूरा शहर जाम के झाम में परेशान रहा। शहर के बैहराना, आलोपी बाग़, चुंगी, नैनी सहित ग्रामीण इलाको में जाम की समस्या से परेशानी रही। कई घंटो रहे इस जाम में कई अधिकारियों और एम्बुलेंस फंसी रही।
यहां तो जाम की समस्या आम बात
नगर पंचायत कोरांव में अक्सर जाम लगना आम बात है। ऐसा नहीं कि जाम की जानकारी अधिकारियों को नहीं है। फिर भी सड़क चौड़ी होने के बावजूद समस्या से दोचार होना पड़ रहा है। जाम से निजात नगर वासियों को मिलती नहीं दिख रही।
कारण सड़क की पटरी पर सजी ठेले वह फुटपाथ की दुकानों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस संबंध में कई बार उप जिलाधिकारी कोरांव साहित अधिशाषी अधिकारी शहीद नगर के उच्च अधिकारियों को लिखित वह मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है।
ये भी पढ़ें -मोहिनी हत्याकांड: पुलिस को चकमा देने के लिए संदिग्धों ने कई बार बदले कपड़े, कई हिरासत में-पूछताछ जारी
