बरेली: कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय बिगड़ी अधेड़ की हालत, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

बरेली, अमृत विचार। खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय एक अधेड़ की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव भिटौरा कला निवासी 55 वर्षीय पुत्तू लाल पुत्र हेमराज के रिश्तेदार ने बताया कल शाम को खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने गए थे। दवा का छिड़काव करने के दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वह खेत पर पहुंचे।

उपचार के लिए उन्हे पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल...परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार