Unnao: खड़े होकर स्टंट करते हुए बाइक चला रहा युवक...VIDEO वायरल होने पर लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट
उन्नाव में बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो वायरल
उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का बाइक से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले के अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और गंगाघाट कोतवाली प्रभारी को वीडियो के संदर्भ में युवक का पता लगाकर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिस पर पुलिस युवक का पता लगाने में जुट गई है। वहीं, अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक दस सेंकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक बाइक की सीट पर खड़ा होकर तेजी से बाइक भगाता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। यहां तक कि कुछ लोगों ने बताया कि अक्सर यह युवक भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इसी तरह बाइक से स्टंट करता रहता है। जिससे कई बार आने जाने वाले लोग भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच चुके हैं।
स्टंटबाजी का वीडियो एक्स पर पोस्ट होने के बाद उन्नाव के पुलिस आलाधिकारियों ने संज्ञान में लिया और गंगाघाट कोतवाली प्रभारी को वॉयरल वीडियो में स्टंट कर रहे युवक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति ने बताया कि युवक मंशा खेड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: पारा 45 पार...चटख धूप और दिन में चल रहे लू के थपेड़े, सड़कों पर छाना सन्नाटा
