राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- आरक्षण को 50 प्रतिशत से आगे बढ़ायेगी ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर/देवरिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करने का इरादा रखने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ सत्ता में आया तो आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाया जाएगा। 

राहुल ने बांसगांव में ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रैली में भाजपा पर संविधान को बदलने और आरक्षण को खत्म करने की तैयारी का आरोप लगाते हुए कहा, ''आज भाजपा के लोग कहते हैं कि हम आंबेडकर जी के काम को, उनके सपने को फाड़ कर फेंक देंगे। मैं कहता हूं कि आंबेडकर जी के संविधान को, गांधी जी और नेहरू जी के संविधान को कोई शक्ति फाड़ नहीं सकती।'' 

उन्होंने कहा, ''मैं हिंदुस्तान के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि इंडिया गठबंधन दिल से, जान से, खून से संविधान की रक्षा करेगा। हम एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। मर जाएंगे, कट जाएंगे लेकिन संविधान को हम नहीं बदलने देंगे।'' राहुल ने कहा, ''भाजपा कहती है कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। वह आरक्षण को खत्म करना चाहती है। मैं उन्हें संदेश देना चाहता हूं कि आप संविधान को खत्म नहीं कर पायेंगे। उल्टा हम आरक्षण को 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाकर ले जाएंगे।'' 

उन्होंने कहा, ''आज आरक्षण को 50 प्रतिशत तक की सीमा पर रखा गया है। इंडिया गठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में साफ लिखा है कि हमारी सरकार आएगी तो इस 50 प्रतिशत तक की सीमा को हम हटा देंगे और उसे 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा देंगे। जहां भी कांग्रेस की सरकार आई है, चाहे छत्तीसगढ़ हो, मध्य प्रदेश हो, हमने यह काम करके दिखाया है और पूरे हिंदुस्तान में हम यह काम करके दिखा देंगे।'' 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''यह लोकसभा चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ इंडिया गठबंधन और संविधान है और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो इस संविधान को रद्द करना चाहते हैं। भाजपा के नेताओं ने खुलकर कहा है कि हमारी सरकार आएगी तो हम संविधान को खत्म कर देंगे। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि आपकी सरकार नहीं आएगी।'' 

ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका