Chitrakoot: शादी और गर्भपात कराने की जिद पर किशोरी को मार डाला...नाबालिग की हत्या का खुलासा, शादीशुदा आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में पुलिस ने नाबालिग की हत्या का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार

चित्रकूट, अमृत विचार। रैपुरा थानांतर्गत एक गांव में किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने कुबूला है कि किशोरी उस पर शादी करने और गर्भपात कराने का दबाव डाल रही थी, जिसकी वजह से उसने उसे मार डाला। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। 

गौरतलब है कि 15 मई को रैपुरा थानांतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 14 मई की रात शौच के लिये कहकर बाड़े में बने शौचालय को निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई थी। अगले दिन उसका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला था। 

ग्रामीण ने इस संबंध में गांव निवासी धीरेंद्र पटेल पुत्र माताबदल व उसके भतीजे सुभाष उर्फ छुट्टन पुत्र छेदीलाल पर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटनास्थल से पुलिस ने मृतका की चप्पलें तथा आलाकत्ल मूंज की रस्सी बरामद की थी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी लगभग माह की गर्भवती पाई गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे में पुलिस ने दो बिंदुओं पर जांच शुरू की कि या तो यह किशोरी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या है और या फिर आनर किलिंग। एसओजी/सर्विलांस एवं थाना रैपुरा की टीम ने सुरागरशी आदि के आधार पर 27 मई की शाम इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय बगरेही के पास से आरोपी धीरेंद्र सिंह पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडेय की दादी का मिला शव...फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण होगा स्पष्ट

संबंधित समाचार