Etawah News: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद...दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे व ईंट पत्थर, घटना में कई लहुलूहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया

इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली के ग्राम डडियन मौजा थरी में मामूली विवाद के चलते एक ही गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे, ईंट पत्थर चले। इस हमले में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर हमला शांत कराया। 

घायल उमेश पुत्र रामकिशन,मनोज व गजराज पुत्रगण रामबाबू,गम्भीर पुत्र बांकेलाल,रामकिशन पुत्र सुखलाल,बलवीर सिंह पुत्र अहवरन सिंह,अमित उर्फ गोलू पुत्र साधौ सिंह, सोहिल उर्फ छोटू पुत्र ब्रजेश कुमार,विजय कुमार पुत्र साधू सिंह, पदम सिंह पुत्र निहाल सिंह आदि सहित एक दर्जन घायलों को इलाज के लिए भरथना के सरकारी चिकित्सालय भर्ती कराया। उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक ही गांव दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। घटना में दोनो पक्षों के करीब दस लोग घायल हुए हैं। दोनो पक्षों की तहरीर पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kannauj News: निजी अस्पताल में बच्चे की मौत...परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर गोद में शव लेकर किया हंगामा

संबंधित समाचार