सुल्तानपुर : शहीद महेंद्र यादव को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादीपुर, सुलतानपुर, अमृत विचार। शहीद महेंद्र यादव को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। बताते चले कि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव के राम शब्द यादव के पुत्र महेंद्र यादव सीमा सुरक्षा बल में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

जम्मू कश्मीर के मच्छर सेक्टर कुपवाड़ा में 8 अगस्त 2016 को वह शहीद हो गए थे। मरणोपरांत शहीद की मां मर्याती देवी को 24 मई 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित वार्षिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

श्री डोभाल ने पुलिस पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शहीद महेंद्र यादव की मां को मिलने वाली पेंशन में प्रतिमाह  दो हजार रुपए की बढ़ोतरी  किए जाने की भी घोषणा की गई। शहीद के छोटे भाई जितेंद्र प्रताप यादव को सीमा सुरक्षा बल में आरक्षी पद की नौकरी मिली है। मरणोपरांत राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने से परिवार को सांत्वना प्राप्त हुई है।

 

ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर

संबंधित समाचार