बरेली: अब तीन दिन नहीं, एक जून से पूरे सप्ताह होगी अल्ट्रासाउंड जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला महिला अस्पताल में डा. सीपी सिंह को किया तैनात

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक जून से पूरे सप्ताह अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी। अभी तक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही जांच होती थी।

यहां स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण मीरगंज सीएचसी के डॉक्टर को सप्ताह में तीन दिन सेवाएं देने के लिए संबद्ध किया गया था, लेकिन जानकारी के अभाव अन्य दिनों में मरीज यहां आकर परेशान होते थे। उन्हें निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब पूरे सप्ताह मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी।

दरअसल, शासन की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. सीपी सिंह को छह माह पूर्व लखनऊ में अल्ट्रासाउंड जांच संबंधी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। उनका प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। एक जून से डा. सीपी सिंह जिला महिला अस्पताल के अल्ट्रसाउंड कक्ष में मरीजों की जांच करेंगे।

घट गया था जांचों का 50 फीसदी ग्राफ
जिला महिला अस्पताल में मरीजों को सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल रही थी। इस वजह से छह माह में अल्ट्रासाउंड जांचों का ग्राफ 50 तक घट गया। सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि डा. सीपी सिंह ने लखनऊ से आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एक जून से वह अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे।

ये भी पढे़ं- यूपी विद्युत मजदूर संघ की बरेली क्षेत्र प्रथम और जिले की कार्यकारिणी गठित

संबंधित समाचार