गोंडा: बाइक की ठोकर से सड़क पर गिरा युवक, डंफर ने रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। कोतवाली देहात सालपुर चौकी अंतर्गत गोण्डा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित सोनबरसा टेडिया के समीप एक बाइक वाले ने दूसरे बाइक सवार को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा। इसी बीच एक तेज रफ्तार डंफर ने सड़क पर गिरे युवक को रौंद डाला। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है‌। 

मोतीगंज के ग्राम पिपरा लालच गांव निवासी अवधेश कुमार दूबे(28) पुत्र यमुना प्रसाद दूबे मंगलवार को किसी काम से बाइक से गोण्डा गये थे। शाम को वह घर वापस लौट रहे थे। वह गोण्डा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित सोनबरसा टेडिया के समीप पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक वाले ने अवधेश की बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से अवघेश सड़क पर जा गिरे।

इसी बीच सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंफर  अवधेश के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अवधेश की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार युवक मौके से मय बाइक भागने में सफल रहा। वहीं हादसे के बाद डम्फर चालक भी भाग गया। चौकी इंचार्ज हरीश यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर

संबंधित समाचार