प्रयागराज : बार एसोसिएशन ने दो अधिवक्ताओं को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दो अधिवक्ताओं के खिलाफ मिल रही शिकायतों और पेशेवर कदाचार के कारण उन्हें सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए कार्यकारिणी द्वारा दोनों अधिवक्ताओं सोनू मलिक और उलझन सिंह बिन्द को एक महीने के लिए बार एसोसिएशन से निलंबित कर दिया गया है।

तथा महानिबंधक, इलाहाबाद हाई कोर्ट को भी इस आशय का एक पत्र भेजा गया है कि उक्त अवधि तक उनका एडवोकेट रोल नंबर भी निलंबित किया जाए, साथ ही उपरोक्त दोनों अधिवक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अगर इनकी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं होता है।

और उनकी गतिविधियों से बार की गरिमा को क्षति पहुंचती है तो इनका प्रकरण राज्य विधिज्ञ परिषद, उत्तर प्रदेश को उनके विरुद्ध उचित अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रेषित करना होगा। उपरोक्त जानकारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रेस) पुनीत कुमार शुक्ला ने जारी की है।

 

 

 

संबंधित समाचार