बरेली: अतिक्रमण हटाओ अभियान थमते ही फुटपाथ पर सज गईं दुकानें, जाम के बने रहे हालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: अतिक्रमण हटाओ अभियान थमते ही शहर में फुटपाथ पर फिर से दुकानें सज गईं। अतिक्रमण कारियों ने कई स्थानों पर कब्जा कर लिया। इस कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।

पिछले पांच दिन से नगर निगम की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार को कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना प्रशिक्षण में लगने के कारण अभियान नहीं चला। सुबह दुकानदारों ने फुटपाथ दुकानें लगा लीं। सुबह से शाम तक कुतुबखान पुल के नीचे, नावेल्टी चौक, घंटाघर, इंदिरा मार्केट, कोहाड़ापीर, शहामतगंज बाजार, सेटेलाइट, डेलापीर आदि स्थानों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा दिखा। इस दौरान इन स्थानों पर जाम के हालात बने रहे। इससे लोगों को परेशानी हुई।

प्रवर्तन दल को शहर के प्रमुख मार्गों को जिम्मेदारी दी गई है कि कोई अतिक्रमण न हो। जिन जगहों पर अतिक्रमण है, वहां फिर से अभियान चलाया जाएगा- सुनील कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त

यह भी पढ़ें- बरेली: दलालों ने जिले में कितनी सुहागिनों को बनाया विधवा?, जांच शुरू

संबंधित समाचार