लखनऊ में कहासुनी के बाद डिप्टी सीएमओ का धारा 151 में चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आशियाना क्षेत्र में बाराबंकी में तैनात डिप्टी सीएमओ की पुलिस से कहा सुनी हो गई। मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक, बाराबंकी में तैनात डिप्टी सीएमओ मनोज सोनकर का आशियाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में मकान है। रोज की तरह सोमवार रात वह बाराबंकी से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक कर पूछताछ शुरू की, लेकिन उन्होंने परिचय नहीं दिया। 

कड़ाई से पूछने का प्रयास किया तो कहासुनी करने लगे। इसके चलते उनके खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई। यह भी चर्चा है कि किसी स्थान पर मौरंग भरने काे लेकर पुलिसकर्मियों व डिप्टी सीएमओ के बीच कहा सुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: रिटायर्ड IAS की पत्नी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, दोनों ड्राइवर ने साथी संग मिलकर ऐसे दिया था घटना को अंजाम

संबंधित समाचार