ड्रीम इलेवन पर जीते हो 55 लाख...! आई कॉल और टैक्स के नाम पर ठग लिए तीन लाख से ज्यादा रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। टीवी पर प्रतिदिन विज्ञापन आता है टीम बनाओ लाखो जीतो। जिसके चलते युवाओं में ड्रीम इलेवन पर टीम बनाने का ट्रेंड सा चल पड़ा है। जिससे अधिकतर युवा साइबर ठगी के साथ धोखधड़ी के भी शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही ही एक मामला जिले में भी देखने को मिला है। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अलीगंज के रवानिया पूरब निवासी अमन यादव पुत्र सन्तोष कुमार ने साइबर थाने पर तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि 18अप्रैल को उसके पास फोन आया कि ड्रीम इलेवन पर 55 लाख जीत चुके हो। पुष्टि के लिए व्हॉट्सएप्प पर उसकी ड्रीम इलेवन के आईडी का स्क्रीन शाट भेजा। फोन करने वाले ने बताया कि आपका पैसा टैक्स के कारण खाते में नही जा रहा है। आपको तीन लाख चार हजार नौ सौ सत्तनावे रुपए देने होगे। इसके लिए उसने एक स्कैनर भी भेजा। 

साइबर ठग के झांसे मे आकर उसने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से एक लाख़ इक्कीस हजार, बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से एक लाख तिरासी हजार नौ सौ सत्तनावे रुपए कई बार में भेजा दिया। माह भर बीत जाने के बाद भी जब उसके खाते में ड्रीम इलेवन का जीता हुआ पैसा नहीं आया तो ठगी का एहसास हुआ। साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें -Gonda accident: नंदिनी नगर इंस्टिट्यूट के नाम पर रजिस्टर्ड है पुलिस एस्कॉर्ट लिखी फार्च्यूनर कार, BJP सांसद बृजभूषण सिंह का है कालेज

संबंधित समाचार