बहराइच हादसे: एसिड गिरने से बालक झुलसा, करंट से ग्रामीण की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर से सटे बहादुरापुर गांव निवासी एक बालक बैटरी की एसिड से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली देहात के बहादुरापुर गांव निवासी मोहम्मद रजा (10) मंगलवार रात आठ बजे बैट्री से पंखा जोड़ रहा था। तभी बैट्री हाथ लगने से मेज़ से नीचे गिर गया। बैट्री का एसिड नीचे बैठे बालक के ऊपर गिर गया। वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा शरीर झुलस गया। उसके शरीर में जलन हो रही है। डॉक्टर के मुताबिक हालत गंभीर बनी हुई है। 

पंखा ठीक करते समय करंट लगने से मौत
हुजूरपुर/बहराइच। लालपुर गांव निवासी एक ग्रामीण पंखा सही करते समय करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी जग प्रसाद 48 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार के मुताबिक वह रात मंगलवार रात को 10 बजे बिजली आने के बाद घर में लगे पंखे को को ठीक कर रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लग गया और मौके पर ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौत की सूचना अस्पताल से कोतवाली नगर को भेजी गई। पुलिस ने पंचायत नामा भर कर लाश को अंत परीक्षण के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: साइकिल सवार किशोर को पिकअप ने रौंदा, मौत

संबंधित समाचार