कासगंज: पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। पटियाली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। जबकि चालक फरार है। 

थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बिछुइया निवासी 38 वर्षीय रामवरन पुत्र रघुवीर सिंह बाइक द्वारा गंजडुंडवारा जा रहा था। जब वह पटियाली कोतवाली क्षेत्र में नगला किशोरी के समीप था कि तभी मार्ग से वाहन लेकर गुजर रहे पिकअप के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लिया और घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन शव को देखकर विलाप करने लगे। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि चालक मौके से भाग गया है। पिकअप वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे़ं- कासगंज: मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका