प्रयागराज में नौतपा की गर्मी बन रही जानलेवा, सो रही बिजली-जाग रहे लोग
48.2 डिग्री पहुंचा पारा, नही थम रहा लू का प्रकोप
प्रयागराज, अमृत विचार। भीषण गर्मी अब जानलेवा होती जा रही है। पूरे प्रदेश में गर्मी का कर लोगों को बेहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो अब तक भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण 17 लोगों ने अपनी जान भी गवाई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 10 जिलों को हीट वेव का रेड अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें प्रयागराज को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
प्रयागराज में गर्मी अपने चरम पर है। मानो सूर्य धरती पर आ गया हो। बुधवार को पारा 48.2 डिग्री रहा। प्रयागराज की बात करें तो सुबह 9:00 बजे से ही सूर्य की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। सामान्य स्थिति की बात करें तो घर से लोग निकलने में सोच रहे हैं। नौतपा में भीषण गर्मी की बात करें तो शायद या इतिहास में पहली बार देखी गई है।
ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी। बुधवार को प्रयागराज का पारा 48.2 रहा। इस भीषण गर्मी में लोगों के हलख सूख रहे हैं। रोजमर्रा की कमाई करने वाले लोग अपने रोजगार और परिवार को लेकर भी चिंतित हैं। धूप में निकलना उनकी मजबूरी बनी हुई है। परिवार को चलाने के लिए वह बाहर नहीं निकालेंगे तो उनका परिवार कैसे चलेगा। हीटवेव के कारण गाड़ियों में अचानक आग लग जा रही है। जिससे लोगों को भारी नुकसान भी हो रहा है।
पांचवें दिन भी उमस में नहींं आई कमी
बुधवार को सुबह से ही भीषण गर्मी और उमस होने लगी। नौतपा के पांचवें दिन तापमान घटने के बजाय और बढ़ा है। बुधवार को 48.2 तापमान रहा। सुबह से ही इतनी गर्मी होने से दोपहर का एहसास होने लगा। 5 साल में गर्मी का यह पहली पहली बार रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले प्रयागराज के इतिहास में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी। बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान एक तरफ जहां गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।
वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की कटौती से लोग परेशान है। तेलियरगंज, शिवकुटी, करेली, दरियाबाद, कीडगंज सहित तमाम जुड़े मोहल्ले में आधाधुन्ध ढूंढ कटौती की जा रही है।सुबह से बिजली कटौती करने के बाद देर शाम तक दी जाती है। देर शाम को कटौती करने के बाद देर रात तक बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस भीषण गर्मी में बच्चे बूढ़े सभी बेहाल हैं।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत
