शर्मसार : शादी की झांसा देकर युवती का यौन शोषण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप।

कोतवाली क्षेत्र के बन्ठिहवा दाखिला सिटकहना निवासी तहम्मिल (20) के ऊपर कोतवाली क्षेत्र के ही निवासिनी ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शादी का झांसा देकर युवक पर शारीरिक संबंध बनाने व वीडियो बनाकर भाई के पास भेजने और शादी न करने का आरोप लगाया है।

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में युवती ने आरोप लगाया है कि तहम्मिल ने पहले शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध व वीडियो बनाया। जब शादी के लिए कहा तो उसने साफ तौर पर मना कर दिया। इस बात की जानकारी जब मेरे घरवालों को हुई तो वो लोग तहम्मिल के घरवालों से बात कर मंगनी कराई। लेकिन अब मंगनी के बाद भी तहम्मिल व उसके घर वाले शादी करने से मना कर दिया।और बनायें गये विडियो को वायरल करने की धमकी देते हैं।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत

 

संबंधित समाचार