रायबरेली : बाइक सवार पर बम फेंक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन, रायबरेली, अमृत विचार। निमंत्रण से घर लौट रहे बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने बम फेक कर हमला कर दिया। इस दैरान युवक को दौड़ा-दौड़ा कर बदमाशो ने बेहरमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले दोनो आरोपी प्रयागराज जनपद के बताए जा रहे है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर मजरे अतरथरिया निवासी राम लखन साहू और पड़ोस के रहने वाले चतुरी साहू से नाली खड़ंजा को लेकर पुरानी रंजिस है। चतुरी के घर लगभग एक महीने से मुकेश और अमन नाम के दो लड़के रिस्तेदार बनकर रह रहे थे। मंगलवार शाम राम लखन का लड़का सचिन साहू उमरी गांव में आयोजित भंडारे में बतौर निमंत्रण करने गया हुआ था।

सचिन के मुताबिक रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब घर लौट रहा था। गांव के समीप ही एक दुकान से गाड़ी में पचास रुपये का पेट्रोल भराने लगा। इसी दौरान मुकेश और अमन नाम के दोनों युवकों ने उसपर बम फेक कर हमला कर दिया। इस बीच युवक जान बचाने के लिए भागा तो दूसरा बम फेक कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे मारा पीटा गया। पीड़ित की चीख पुकार पर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले दोनों बदमाश भाग निकले।

घटना की सूचना रात्रि में पुलिस को देकर युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल युवक की मां गोपी साहू ने पड़ोस के अमित और इसके घर मे रहने आये मुकेश और अमन के विरुद्ध तहरीर देकर जानलेवा हमले का अपराध पंजीकृत कराया है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। अभियुक्तो की तलाश में पुलिस दबिस दे रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत

 

संबंधित समाचार