बरेली: बीजेपी उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना पड़ा भारी, पड़ोसी युवक दे रहा जान से मारने की धमकी...पीड़ित ने SSP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक को बीजेपी उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना भारी पड़ गया। उसे गांव का ही एक युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में युवक ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना बारादरी के पशुपतिनाथ कॉलोनी निवासी फारूख मंसूरी ने बताया उसने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया था। इस बात का उसकी कॉलोनी के रहने वाले तौफिक पंखिया नाम के युवक को जब पता चला तो वह उसे धमकी देने लगा। विरोध पर उसके साथ मारपीट पर उतारु हो गया। रोज ही उसे वह लगातार धमका रहा है। फारूख को आरोपी से अपने परिवार व खुद को जान का खतरा है। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढे़ं- बरेली: एसएनसीयू में एक घंटे में दो बच्चियों की मौत, स्टाफ में खलबली

 

संबंधित समाचार