शोपियां मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सोमवार को दोपहर के बाद घेराबंदी एवं तलाश अभियान (कासो) के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और प्रदेश पुलिस के विशेष …
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सोमवार को दोपहर के बाद घेराबंदी एवं तलाश अभियान (कासो) के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने शोपियां के मेल्होरा गांव में कासो अभियान शुरू किया।
जब सुरक्षा बल गांव के एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो आतंकवादियों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है। एहतियात के तौर पर आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। फिलहाल अभियान जारी है।
