अयोध्या: कमीशन की रकम मांगने पर व्यक्ति को पीटा, हाथ की हड्डी टूटी, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई/अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र कश्यप होटल के सामने कमीशन के रुपये मांगने पर आरोपियों ने व्यक्ति की लाठी से पिटाई कर दी। इससे उसकी हाथ की हड्डी टूट गयी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मो.सैफ खान निवासी ग्राम पूरेडल्ला थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ने पटरंगा थाने में तहरीर दी है।

बताया कि अलियाबाद में जमीन का सौदा कराया था। कमीशन का पैसा कश्यप होटल आबदाना के सामने  विपक्षी अत्ताउल्ला व उसके भाई शमीमुल्ला से माँगा तो विपक्षीगण  गाली देते हुए प्रार्थी को लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे। इससे उसकी बाया हाथ की कोहनी की हड्डी टूट गई है।

वहाँ पर कुछ लोगों ने बीच बचाव कर बचाया तो विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए। पटरंगा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें -नोएडा में ब्लास्ट हुआ AC, फ्लैट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

संबंधित समाचार