घर में निकले 40 सांप, मंजर देख परिवार वालों के उड़े होश...मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक कॉलोनी में स्थित एक घर में सांप के 40 बच्चे निकलने से अफरा-तफरी मच गई। ये नजारा देख घरवालों के होश उड़ गए। इसकी सूचना क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप के बच्चों को रेस्क्यू किया और उन्हें जंगल में छुड़वाया।

बता दें सरस्वती लोक के मकान नंबर सी-220 में जगजीत सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को उनके घर में नीचे की मंजिल में सांप के छोटे-छोटे कई बच्चे दिखाई दिए। सांप के बच्चे देखकर उनके और परिवार के लोगों के होश उड़ गए और सभी दहशत में आ गए। सूचना पर वन विभाग की एसडीओ अंशु चावला और उनकी टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के दरोगा विशंभर सिंह के नेतृत्व में सांप के बच्चों को रेस्क्यू किए जाने का अभियान चलाया गया। 

विशंभर सिंह ने बताया कि सांप के बच्चों की लंबाई छह से सात इंच है। यहां पर करीब 40 की संख्या में सांप के बच्चे निकले हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को यहां से 28 सांप के बच्चे पकड़े गए थे, जिन्हें पकड़कर जंगल में छुड़वा दिया गया। वहीं बुधवार को फिर से सूचना के बाद मौके से 12 बच्चे और मिले। इन्हें भी पकड़कर जंगल में छुड़वा दिया गया है। घर के आसपास और भी छानबीन की गई, लेकिन अन्य सांप या उनके बच्चे नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि सीवर मार्ग से बच्चे अंदर आ गए हों।

ये भी पढे़ं- मेरठ के SP विधायक रफीक अंसाली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार