अमेठी: झांसा देकर किशोरी संग किया दुराचार, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में बीते 23 मई को घर पर अकेली भोजन बना रही किशोरी को झांसा देकर पड़ोसी युवक द्वारा अपने घर ले जाकर दरवाजा बंद कर दुराचार करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी के मामले में गुरुवार को अमेठी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है।
गुरुवार की सुबह अमेठी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह मय हमराह द्वारा क्षेत्र में तलाश वांछित देखभाल व संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी राहुल सरोज पुत्र शिवशेखर सरोज स्टेशन मोड़ बीआरओ ऑफिस के पास मौजूद हैं।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा वांछित आरोपी राहुल सरोज पुत्र शिवशेखर सरोज को स्टेशन मोड़ बीआरओ ऑफिस के पास से सुबह करीब 6 बजे गिरफ्तार किया गया । थाना अमेठी पुलिस द्वारा अभियुक्त पर मुअसं. 136/24 धारा 376,352,506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में कार ने दिव्यांग को मारी टक्कर, गाड़ी लेकर भागा चालक-बभनगंवा रोड पर हुआ हादसा
