लखीमपुर-खीरी: जिला अस्पताल में सर्जन ने निकाला महिला के पेट में बैंडेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। निजी अस्पतालों में मरीजों की जान के साथ किस तरह का खिलवाड़ हो रहा है। इसका खुलासा दो दिन पहले जिला अस्पताल के ऑपरेशन रूम में मेडिकल कॉलेज के सर्जन ने किया है। एक महिला के पेट से काफी मात्रा में बैंडेज निकालकर उसकी जान बचाई है। मामला कुंभी ब्लॉक के गांव अल्लागंज का है। 

गांव निवासी रियाजुद्दीन पुत्र सहरूद्दीन अंसारी ने बताया कि छह पहले पत्नी रेशमा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिस पर आशा वर्कर के कहने पर गोला की नानक चौकी रोड स्थित न्यू केयर अस्पताल में प्रसव कराने के लिए लेकर गए। वहां के डॉक्टर ने बड़ा ऑपरेशन कर प्रसव कराकर कुछ दिन बाद घर भेज दिया।

रियाजुद्दीन ने बताया कि कुछ दिनों के बाद पत्नी के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। इस पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर अल्ट्रासाउंड कराने पर पेट में कोई चीज होने की जानकारी हुई। इस पर आपॅरेशन कराने के लिए कहा गया।

सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने ऑपरेशन कर पेट से काफी मात्रा में रेशमा के पेट से बैंडेज निकाला। सर्जन ने बताया कि इसी की वजह से रेशमा को पेट में दिक्कत हो रही थी। रियाजुद्दीन ने बताया कि न्यू केयर हॉस्पिटल के लोगों ने लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन किया, जिसकी वजह से पेट में कपड़ा रहजाने के कारण दोबारा ऑपरेशन करवाना पड़ गया। 

जिला अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संतोष मिश्रा ने बताया कि एक महिला पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल आई थी, जिसका अल्ट्रासाउंड कराने पर पेट में कुछ प्रतीत हुआ। मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. सुनील कुमार के ऑपरेशन करने पर काफी मात्रा में बैंडेज निकला। इसके बाद महिला को राहत मिली।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

 

संबंधित समाचार