Ganga Dussehra 2024: कब है गंगा दशहरा? इस दिन दिन जरूर करें ये काम...जानें शुभ मुहूर्त

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Ganga Dussehra 2024: ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी त्योहारों का विशेष महत्व होता है। ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल 16 जून 2024 के दिन गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन गंगा मां की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने से सभी मनोकामनाओं पूरी होती है। 

बता दें कि राजा भागीरथ की कठिन तपस्या के कारण ही गंगा मैय्या का पृथ्वी पर आगमन संभव हो पाया था। हालांकि पृथ्वी के अंदर गंगा के वेग को सहने की शक्ति न होने के कारण भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं के बीच स्थान दिया, जिससे धारा के रूप में पृथ्वी पर गंगा का जल उपलब्ध हो सके। तो आईए जानते हैं गंगा दशहरा की तिथि और शुभ मुहूर्त।

गंगा दशहरा के दिन करें ये कार्य
गंगा दशहरा के दिन मां गंगा के साथ भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों से मु्क्ति मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन आपको गंगा नदी में जाकर स्नान करना संभव नहीं है तो अपने घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर, उससे स्नान करें और दोनों हाथ जोड़कर मन ही मन गंगा मैय्या को प्रणाम करें। इसके अलावा गंगा दशहरा के दिन पानी दान करना पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को पानी और मीठ शरबत पिलाने से पुण्य की प्रप्ति होती है।

तिथि और मुहूर्त
इस साल 16 जून को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त बेहद शुभ होता है। इस दिन स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 8 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। 

(नोट- यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2024: कब है निर्जला एकादशी? नोट कर लें व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

संबंधित समाचार