श्रावस्ती: 25 फीट गहरी खाई में गिरा बाइक सवार, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। इकौना थाना क्षेत्र के भोजपुर के पास सड़क के नीचे गहरी खाई में 25 वर्षीय युवक की लाश और उसकी बाइक मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई गुरुवार की सुबह शौच के लिए गए आसपास के ग्रामीणों ने अज्ञात शव को देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी जानकारी  करवाई। इकौना भिनगा मार्ग पर भोजपुर गांव के नजदीक खाई में पड़ी लाश को बाहर निकाल कर पुलिस ने इसकी काफी देर तक जानकारी  करवाई 

काफी जानकारी के बाद पता चला कि मृतक व्यक्ति का नाम विक्रम पासवान है और वह मनोहरापुर के मजरा बनियन पुरवा का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक को परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जानकारी करने पर पता चला कि विक्रम पासवान उम्र 25 वर्ष बुधवार को अपनी बहन के यहां गिलौला गया था। शाम को जब वह वापस घर लौट रहा था तभी दूसरी ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की लाइट की चमक में अनियंत्रित होकर बाइक लेकर 25 फीट गहरी खाई में गिर गया। वह रात भर खाई में पड़ा रहा जिससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मैं पहुंच गया था और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भिनगा भेज दिया गया है ।

ये भी पढ़ें -Gonda fortuner accident: हादसे पर भाजपा प्रत्याशी करण भूषण ने दी सफाई, कहा- जो हुआ वह मात्र संयोग

संबंधित समाचार