लखीमपुर खीरी: अश्लील हरकत करने पर महिला ने दवा विक्रेता को पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएचसी के निकट एक मेडिकल पर दवा लेने गई थी महिला  

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सीएचसी खमरिया के निकट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई महिला से दवा व्यवसाई ने छेड़छाड़ कर दी। इससे महिला भड़क उठी। उसने आरोपी की जमकर पिटाई की। इस दौरान किसी ने पिटाई करने का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अब देखना यह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है। 

पीड़ित महिला ने बताया कि वह सीएचसी के निकट एक मेडिकल स्टोर दवा लेने गई थी, जहां पर दवा विक्रेता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिससे महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने साहस दिखाते हुए न सिर्फ दुकानदार को लताड़ा बल्कि चप्पलों से पिटाई भी कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कथित दवा व्यवसाई की सीएचसी में अच्छी पैठ है। चिकित्सकों के केबिन में बैठ कर मरीजों के दवा के पर्चे अपनी दुकान पर लाने का काम भी करता है। अब देखना यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महिलाओ से दुर्व्यवहार करने वालों पर क्या कार्रवाई करती है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: आग का गोला बनी चलती बाइक, चालक ने कूदकर बचाई जान

संबंधित समाचार