हरदोई: खेत में पड़ा मिला हत्या कर जलाई गई युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने शुरु की जांच-पड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। एक 25 वर्षीय युवती की हत्या के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए आग लगा कर उसका शव फूंक दिया गया। शव लखनऊ बार्डर पर कटियार फार्म के बगल में पड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि युवती कहीं दूसरी जगह पर हत्या करने के बाद इस तरह उसका शव फूंका गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने में जुटी है।

बताया गया है कि अतरौली थाने के लखनऊ बार्डर पर कटियार फार्म है। गुरुवार को उधर पहुंचें कुछ लोगों ने वहां एक युवती का जला हुआ शव पड़ा देखा। उसका चेहरा और ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से जला हुआ था। जींस पहने युवती कहीं बाहर की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और उसके बाद बार्डर पर पहचान मिटाने के लिए उसे फूंका गया। लोगों के बीच तरह -तरह की अटकलें‌ लगाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम हर एक पहलू से जांच-पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें -हरदोई लोकसभा चुनाव ड्यूटी: गैरहाजिर 33 कार्मिको के खिलाफ दर्ज होगा केस, बीएसए ने‌ जारी की सूची

संबंधित समाचार