बरेली: 1058 सामुदायिक शौचालय, 619 पंचायत भवन जनता को समर्पित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवरात्र की तृतीया को 1058 सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण, 92 शौचालयों का शिलान्यास व 619 पंचायत भवनों को जनता को समर्पित कर दिए। सीएम के ऑनलाइन समारोह में जनप्रतिनिधि और अफसर प्रत्यक्ष गवाह बने। सोमवार सुबह 10 बजे से करीब 11:30 बजे तक …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवरात्र की तृतीया को 1058 सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण, 92 शौचालयों का शिलान्यास व 619 पंचायत भवनों को जनता को समर्पित कर दिए। सीएम के ऑनलाइन समारोह में जनप्रतिनिधि और अफसर प्रत्यक्ष गवाह बने।

सोमवार सुबह 10 बजे से करीब 11:30 बजे तक कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में हुए ऑनलाइन समारोह में शासन से जारी लिंक के माध्यम से शहर विधायक डा. अरुण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, जनप्रतिनधि और ग्रामीण सीधे सीएम से जुड़े। ब्लॉक स्तर पर भी स्क्रीन लगाकर समारोह का प्रसारण कराया गया। सामुदायिक शौचालय को महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ा गया। मुख्यमं‍त्री ने कहा कि यह भी मिशन शक्ति की सफलता का नया आधार है।

उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया। कहा कि ग्रामीणों की निर्भरता में ही भारत की आत्मनिर्भरता बसती है। पंचायत भवनों को ऑप्टिकल केबिल से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। सामुदायिक शौचालय पर 6000 रुपये महीने पर सफाई कर्मी स्वयं सहायता समूहों की ओर से नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आने वाले 100 दिनों में अभियान चलाकर आंगनबाड़ी केंद्रों और पेयजल परियोजना से जोड़ने पर जोर दिया।

समारोह में ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक,स्वेच्छाग्राही सफाई कर्मियों ने भी प्रतिभाग किया। जिला पंचायती राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया जनपद में 619 पंचायत घरों का शिलान्यास और 1058 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार