मुरादाबाद: प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, ससुर भी करता था छेड़छाड़...FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएसपी के आदेश पर पति समेत पांच पर दर्ज हुई एफआईआर

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक मुहल्ले का ही बताया जा रहा है। आरोप है कि युवक ने पहले महिला को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। जेल जाने के डर से निकाह भी कर लिया था। कुछ समय बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की।

हरथला चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया है कि हरथला के ही विद्यानगर क्षेत्र निवासी युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने कहा कि गर्भपात करा दो फिर वह निकाह कर लेगा। आरोप है कि गर्भपात कराने के बाद भी आरोपी ने निकाह नहीं किया।

शिकायत पुलिस से की तो आरोपी ने 29 मार्च 2023 को निकाह कर लिया। पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला लेकिन, इसके बाद आरोपी और उसके परिवार वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। 29 अगस्त 2023 को ससुर, सास, ननद और देवर ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया था लेकिन, फिर माफी मांगकर ससुराल वाले पीड़िता को राजी कर लिए थे।

आरोप है कि 9 मई को सुबह करीब 11 बजे ससुर ने पीड़िता के कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। पीड़िता ने बताया कि उसने 112 पर कॉल कर शिकायत की थी तो पुलिस वाले उसे थाने ले गए थे। तहरीर दी थी लेकिन, रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। अब एसएसपी के निर्देश पर उसके मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। सिविल लाइन थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास-ससुर समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : दबिश देने गई पुलिस को बंधक बनाकर पीटा, दरोगा समेत तीन घायल

संबंधित समाचार