अमेठी में नौतपा का कहर जारी, हीट वेव से 2 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जनपद में नौपता का कहर जारी है। गुरुवार को भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का शिकार होने से 8 घंटे के भीतर दो मौत हुई है। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे बाजार से घर जा रहा बुजुर्ग गर्मी की वजह से गश खाकर खेत में गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

मामला अमेठी कोतवाली पूरे राम प्रसाद पंडित का पुरवा रायपुर फुलवारी का है। यहां का रहने वाला बुजुर्ग राजकुमार कोरी पुत्र सिधु शाम करीब 4 बजे साइकिल से अमेठी बाजार से वापस अपने घर जा रहा था। राजकुमार अभी पंडित का पुरवा गांव के पास पहुचा ही था भीषण गर्मी के कारण गश खाकर एक खेत में गिर पड़ा। 

स्थानीय ग्रामीणों की नजर जैसे ही बुजुर्ग पड़ी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से शव को अस्पताल भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। 

वहीं गुरुवार की सुबह 11 बजे मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के समसेरियन गांव के पास प्रयागराज से पैदल बहराइच के गाजी मियां दरगाह जा रहे युवक की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई थी। अमेठी सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि एक बुजुर्ग अचेत अवस्था मे खेत मे पड़ा था। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-SCPM हॉस्पिटल में बवाल: मरीज की मौत के बाद अस्पताल कर्मियों व तीमारदारों में चले लात घूंसे, देखें Video

संबंधित समाचार