सुलतानपुर: सोशल मीडिया पर सीएम को दी गाली, दर्ज़ हुआ मुकदमा, जानें मामला...
सुलतानपुर, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम को गाली देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करना मंहगा पड़ गया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिले की चांदा थाना क्षेत्र के सफीपुर निवासी संजीव कुमार सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। युवक ने बताया कि 10मई को तातोमुरैनी निवासी यासीन खान ने अपने स्टेटस अपडेट किया था। जिसमें उसने उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाली देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की फोटो भी लगा रखा था। उसके इस कृत्य से आम जनमानस की भावनाएं आहत हुई है। उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष से कारवाई की मांग की है। जिससे अच्छी सोच रखने वाले माननीयो को सामाज में सम्मान मिले। चांदा थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: छात्र की हत्या के बाद पाली कस्बे में बढ़ा तनाव, बंद कराई गई बाजार, तीन के खिलाफ केस दर्ज
