मुरादाबाद : प्रेम, समर्पण व करुणा की मूर्ति थीं वीरांगना रानी अहिल्याबाई होलकर

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

सपा कार्यालय पर मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर वीरांगना रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन करते जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव व अन्य

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को लोकमाता वीरांगना रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। विचार गोष्ठी में अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और अन्य पदाधिकारियों ने वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर नमन किया।

उन्होंने कहा कि प्रेम समर्पण और करुणा की मूर्ति महान वीरांगना रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर हम सभी उन्हें शत शत नमन करते हैं। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत के प्रसिद्ध तीर्थो और स्थानों पर मंदिर और घाट बनवाया। कुओं और बावड़ियों का निर्माण कराया, सड़कों का निर्माण कराया। मानव सेवा के लिए कई कार्य किए। हम सभी उनको नमन करते हुए उनके सिखाए हुए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

इस दौरान लाखन सिंह सैनी, विजयवीर सिंह यादव, फुरकान अली, जुगल किशोर वाल्मीकि, विक्रम सिंह यादव, वेद प्रकाश सैनी, प्रेम बाबू वाल्मीकि, फरीद मलिक, फाजिल मलिक, महेंद्रपाल सिंह, वीर सिंह यादव, केदार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, भूरा कुरैशी, दीपक विश्नोई, सुनीता सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : चार भाइयों की इकलौती बहन थी रजनी, परेशान करता था गार्ड...शासन तक पहुंचा मामला

संबंधित समाचार