शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुवायां, अमृत विचार। आंधी और बारिश में दीवार गिरने से तीन बच्चे दब गए। एक बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो बच्चों की मौत इलाज के दौरान हुई।

पुवायां के सातवां गांव में गुरुवार की शाम को आये तेज तूफान से पुरानी गौशाला की दीवार गिर गई। बरसात के दौरान तीनों बच्चे इसी गौशाला में टीन शेड के नीचे बैठे हुए थे। इसी बीच दीवार गिर गई। गांव के ही रामनरेश के बारह वर्षीय पुत्र सूरज की दीवार के नीचे दब कर मौके पर ही मौत हो गयी। 

जबकि दो अन्य इंद्रेश पुत्र महंगे और मुनेश पुत्र महेंद्र की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। एक ही दीवार के तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम संजय पांडेय ने मौके का मुआयना किया और मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के अंदर सहयोग राशि दिए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: महानगर में बनेंगे दो स्मार्ट इनर रिंग रोड, सुधरेगी यातायात व्यवस्था

संबंधित समाचार